लाइव न्यूज़ :

विधायक को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला धरा गया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:51 IST

Open in App

नोएडा, 23 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के विधायक को उनके कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को नोएडा के सेक्टर— 49 थाने की पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। वही करोड़ों रुपए के ठगी करने के मामले में फरार चल रहे, एक बिल्डर को नोएडा के क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर—51 में रहने वाले भाजपा विधायक विनोद कुमार कटियार ने सेक्टर—49 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तरुण तथा उसके एक अन्य साथी ने उनके कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ का लोन दिलवाने के नाम पर उनसे, लाखों रुपया ठग लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज तरुण नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि अपराध शाखा के निरीक्षक अजय कुमार ने आज व्योम इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स के एक निदेशक रोशन सिंह को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इसके एक अन्य साथी राकेश सिंह की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। इनके खिलाफ शेखर कपूर नामक व्यक्ति ने थाना लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने तथा पैसे लेकर फ्लैट न देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में कुछ और लोग भी नामित हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर