लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स पर जनवरी में रिलीज होगी “द व्हाइट टाइगर” पर आधारित फिल्म

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित अरविंद अडीगा के उपन्यास “द व्हाइट टाइगर” पर आधारित फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज होगी।

अंग्रेजी भाषा में बनी इस फिल्म का निर्देशन “फारेनहाइट 451” और “99 होम्स” से मशहूर हुए निर्देशक रामिन बहरानी ने किया है।

नेटफ्लिक्स ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर सोमवार रात को फिल्म का ट्रेलर साझा कर इस बात की घोषणा की।

पोस्ट के अनुसार,“22 जनवरी को रिलीज होगी “द व्हाइट टाइगर”। न्यूयॉर्क के बहुचर्चित उपन्यास पर आधारित फिल्म का निर्माण प्रियंका चोपड़ा और एवा दवर्ने कर रही हैं।”

इस फिल्म में “माइ नेम इज खान”, “मॉम” और “लीला” से मशहूर हुए अभिनेता आदर्श गौरव पहली बार मुख्य भूमिका में हैं।

गौरव इस फिल्म में बलराम की भूमिका में हैं जो अशोक नाम के एक अमीर व्यवसायी का ड्राइवर है। अशोक की भूमिका राजकुमार राव निभा रहे हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अशोक की पत्नी पिंकी मैडम की भूमिका में हैं जो अमेरिका में एक प्रवासी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए