लाइव न्यूज़ :

"अजित पवार से लड़ाई विचारधारा की है न कि व्यक्तिगत", सुप्रिया सुले ने पिता शरद पवार औऱ भाई अजित पवार के बीच हुई मुलाकात पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 13, 2023 14:06 IST

एनसीपी की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि उनका और उनकी पार्टी के नेताओं का अपने भाई और डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार के साथ कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं हैएनसीपी सांसद सुले ने कहा कि रिश्तों को कभी भी राजनीति के बीच नहीं आने चाहिए अजित पवार के बीच लड़ाई विचारधारा की है, इसलिए मिलने में कोई बुराई नहीं है

बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि उनका और उनकी पार्टी के नेताओं का अपने भाई और डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है।

लोकसभा सांसद सुप्रीया सुले ने शरद पवार की अजित पवार से मुलाकात पर कहा, "हमारा मानना है कि रिश्ते कभी भी राजनीति के बीच नहीं आने चाहिए और वैसे भी एनसीपी और अजित पवार के बीच लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विचारधारा की है।"

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शरद पवर की बेटी सुले ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके साथ पवार परिवार के दशकों पुराने रिश्ते हैं। उदाहरण के लिए प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे, सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। निश्चित रूप से हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन कभी भी, किसी भी परिवार के साथ कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं रहा।"

मालूम हो कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी में विभाजन के बाद शुक्रवार को दूसरी बार एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की, जिससे राज्य के राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं।

शरद पवार की बेटी और बारामती से एनसीपी की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं थी।

बीते जुलाई महीने में एनसीपी का अजित पवार धड़ा एकनाथ शिंदे और भाजपा नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की सरकार में शामिल हो गया था, उसके बाद चाचा और भतीजे के बीच यह दूसरी मुलाकात थी।

इस मामले में सुप्रिया सुले ने शरद पवार के स्वास्थ्य पर खबरों पर कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद शरद पवार साहब के लिए टॉनिक है।

वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में एक बैठक के दौरान अस्वस्थता महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

खबरों के अनुसार 82 साल के शरद पवार अपने परिवार द्वारा नियंत्रित ट्रस्ट विद्या प्रतिष्ठान में एक बैठक में भाग ले रहे थे, तभी उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई और उसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनकी जांच की। जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

टॅग्स :Supriya Suleशरद पवारSharad PawarNCPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर