लाइव न्यूज़ :

शहीद जवान मनीष विश्वकर्मा के पिता ने कहा- मुझे फक्र है मेरा पुत्र भारत मां की सेवा करते-करते शहीद हो गया

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:10 IST

शहीद जवान मनीष विश्वकर्मा के पिता सिद्धनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धनाथ ने बताया कि मनीष का विवाह 19 मई 2019 को आरती से हुआ था।आरती के पिता मांगीलाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नेटवर्क की समस्या होने के बाद भी कभी–कभी दामाद उनसे बात करते रहते थे।

राजगढ़: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा (22) के पिता सिद्धनाथ विश्वकर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया। सिद्धनाथ ने कहा, ‘‘मेरे दो पुत्र हैं।

दोनों सेना में हैं। मुझे गर्व है कि मेरा एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक सप्ताह पहले ही मनीष से बात हुई थी। उसने कहा था कि पापा मैं अब घर दशहरा बाद ही आ पाऊँगा। आप एक काम करना, आरती (शहीद सैनिक मनीष की पत्नी) को मायके से ले आना।’’

सिद्धनाथ ने बताया कि मनीष का विवाह 19 मई 2019 को आरती से हुआ था। इसी बीच, आरती के पिता मांगीलाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नेटवर्क की समस्या होने के बाद भी कभी–कभी दामाद उनसे बात करते रहते थे। वह 6 माह पहले खुजनेर आए थे। उन्होंने कहा कि मनीष के भाई भी सेना में है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमार्टरराजगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार