लाइव न्यूज़ :

किसान और उसके पुत्र ने ऋण, कृषि कानूनों को लेकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:26 IST

Open in App

होशियारपुर (पंजाब), 20 फरवरी पंजाब के होशियारपुर के एक गांव में कर्ज में डूबे एक किसान और उसके बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वे केंद्र के नये कृषि कानूनों और राज्य सरकार द्वारा उनके ऋण माफ करने में विफलता को लेकर व्यथित थे।

पुलिस उपाधीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि किसान जगतार सिंह (70) और उसका बेटा कृपाल सिंह (42) शनिवार सुबह मुहादीपुर गांव में अपने घर पर मृत पाए गए।

पुलिस ने कहा कि दोनों ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

उनके घर से बरामद एक सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे कर्ज के कारण यह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं।

दोनों ने इस सुसाइड नोट में पंजाब में कांग्रेस सरकार पर उनके कृषि ऋण माफ करने के अपने वादे का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वे केंद्र द्वारा नये कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किये जाने को लेकर भी व्यथित हैं। दोनों के पास एक एकड़ जमीन है।

पुलिस ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए दासुया सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए