लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल का पूरा शीतकालीन सत्र चढ़ गया शराब की भेंट, भाजपा विधायकों ने किया जमकर हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2022 19:50 IST

पोस्टर पर सरकार पस्त, अपराधी मस्त जैसे कई नारे लिखे हुए थे। भाजपा विधायकों ने नीतीश कुमार से सारण में जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य विधानमंडल का पूरा शीतकालीन सत्र शराब की भेंट चढ़ गयासरकार की शराबबंदी नीति के खिलाफ बिहार विधानसभा के बाहर पोस्टर दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन कियाबीजेपी विधायकों ने सरकार से जहरीली शराब से मरने वाले परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की

पटना: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सोमवार को कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानमंडल का पूरा शीतकालीन सत्र शराब की भेंट चढ़ गया। 

सत्र का आज पांचवे और आखिरी दिन भी भाजपा विधायकों ने नीतीश कुमार सरकार की शराबबंदी नीति के खिलाफ बिहार विधानसभा के बाहर पोस्टर दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टर पर सरकार पस्त, अपराधी मस्त जैसे कई नारे लिखे हुए थे। भाजपा विधायकों ने नीतीश कुमार से सारण में जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग की।

करीब 11.35 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही चलाई। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सारण में शराब से मौतों के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर अपनी बात रख रहे थे, तो दूसरी तरफ भाजपा का हंगामा जारी रहा। 

हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। वहीं भोजनावकाश के बाद विधानसभा की कार्रवाई का वहिष्कार कर भाजपा के सभी विधायक बाहर निकल गए और बौद्ध वृक्ष के पास जाकर एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बोधिवृक्ष नीतीश सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि लाशों की ढेर पर राजनीति को बंद करें।

दरअसल, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सारण में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को अपने स्थान पर जाने के लिए निवेदन करते रहे, लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उनके संबंधी के ऊपर लगाइ गए आरोप का मामला सदन में उठाया। 

उन्होंने लखीसराय में शराब के मामले में गिरफ्तार हुए माफिया भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। प्रश्नकाल के दौरान जैसे ही सवाल-जवाब शुरू हुआ विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे और वेल में पहुंच गये। भाजपा विधायक जहरीली शराब कांड में परिजनों को मुआवजा की मांग कर रहे थे। इस दौरान वेल में पोस्टर लहराते देख स्पीकर ने मार्शल से पोस्टर हटाने को कहा। 

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा सदस्यों से फोटो और पोस्टर छीना गया। इस दौरान हंगामा और रिपोर्टर टेबल पीट रहे भाजपा विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप लोगों को जनता ने इसीलिए जीता कर भेजा है ? काम नहीं करना है और सिर्फ ढोलक बजाना है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे विधायकों समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन हंगामा बढ़ते देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। विरोध कर रहे विधायकों से विधानसभा अध्यक्ष का पोस्टर सदन को दिखाते हुए उन्हे जदयू का नेता बताया।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी