लाइव न्यूज़ :

पटना एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही विमान का इंजन हुआ बंद, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2023 14:28 IST

विमान पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:40 में उड़ान भरी थी। विमान में 181 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। कुछ मिनटों के बाद पायलट को इंजन में गड़बड़ी का एहसास हुआ। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को पटना एयरपोर्ट पर उतारा।

Open in App
ठळक मुद्देविमान पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:40 में उड़ान भरी थीविमान में 181 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थेइंडिगो में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं

पटना: पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टेकऑफ के तुरंत बाद इंडिगो विमान के इंजन में खराब आ गई। इस कारण से आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, शुक्रवार की सुबह इंडिगो विमान का एक इंजन उड़ान भरते ही बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक फ्लाइट आसमान में रही। विमान पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:40 में उड़ान भरी थी। विमान में 181 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

कुछ मिनटों के बाद पायलट को इंजन में गड़बड़ी का एहसास हुआ। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को पटना एयरपोर्ट पर उतारा। पटना एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि पटना से दिल्ली के लिए उड़ाने भरने के तीन मिनट बाद यह सूचना मिली की विमान का एक इंजन काम नहीं कर रहा है। जिसके बाद विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। इंडिगो में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों का परिचालन सामान्य है। 

बता दें कि बीते दिनों स्पाइसजेट की विमान के इंजन में आग लग गई थी। इंजन से धुआं निकलने के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर हुई थी। बर्ड हिट की वजह से विमान के इंजन में आग लगी थी। हालांकि इस दौरान भी बड़ा हादसा टल गया। वही आज फिर इंजन में गड़बड़ी के बाद इंडिगो की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी