लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने उन राज्यों में हालात का जायजा लिया, जहां लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव होने हैं

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:48 IST

Open in App

चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल समेत उन विभिन्न राज्यों में स्थिति का जायजा लिया जहां लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव होने हैं। आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया आयोजित करने को लेकर सोच-विचार कर फैसला करने के लिए बैठक की। बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य कोरोनो वायरस महामारी, बाढ़ और अन्य मुद्दों के कारण राज्यों के समक्ष मौजूद समस्याओं एवं चुनौतियों का पता लगाना था। राज्यों से स्थानीय त्योहारों एवं छुट्टियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में भी पूछा गया। सूत्रों ने कहा कि कुछ राज्यों में पंचायत चुनाव जारी हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी सभाओं के परिणामस्वरूप होने वाली घटनाओं का विवरण भी मांगा गया था। पश्चिम बंगाल में सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें दो वे सीट शामिल हैं जहां विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की मौत के बाद चुनाव टाल दिया गया था। राज्य में पांच अन्य सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण होने हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस जल्द से जल्द उपचुनाव चाहती है। दरअसल मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हार गईं थी और उन्हें पांच नवंबर तक विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल के अलावा, अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आठ विधानसभा सीटों और कम से कम तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर