लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 31 विधानसभा क्षेत्रों में धारा 144 लागू की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:34 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अप्रैल निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मंगलवार को चुनाव वाले सभी 31 विधानसभा क्षेत्रों को ‘संवेदनशील’ बताते हुए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

निषेधाज्ञा लागू होने के बाद तीन जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार को लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध होगा जहां तीसरे चरण का मतदान होना है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दक्षिण 24 परगना (भाग दो) में सभी 16 विधानसभा क्षेत्रों, हावड़ा (भाग-एक) में सात सीटों और हुगली (भाग-एक) में आठ सीटों के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का फैसला किया गया है जहां मंगलवार को मतदान होना है।’’

राज्य के 31 विधानसभा क्षेत्रों में 10,871 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतदान होगा।

तीनों जिले में कुल 78,52,425 मतदाता हैं और मंगलवार को मतदान में 205 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील