लाइव न्यूज़ :

द्वारका में जिस कार के टक्कर मारने से हुई थी बुजुर्ग दंपति की मौत, उसकी चालक को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल द्वारका में चार दिन पहले जिस कार के कथित रूप से टक्कर मारने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई थी, उसे चलाने वाली 28 वर्षीय महिला को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान नूपुर चौधरी के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि रविवार शाम शांति स्वरूप अरोड़ा (79) और उनकी पत्नी अंजना अरोड़ा (62) को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद पुलिस ने नूपुर की बड़ी बहन दीपाक्षी चौधरी (30) को गिरफ्तार किया था। दीपाक्षी को गलत तरीके से गाड़ी चलाने और लापरवाही के कारण किसी की जान लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शांति सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी थे जबकि अंजना गृहिणी थीं।

हालांकि, पुलिस ने बुधवार को कहा था कि पीड़ितों के परिवार ने कार कौन चला रहा था, इस बात को लेकर संदेह जताया है।

पुलिस ने कहा था, ''दीपाक्षी चौधरी घायलों को मनिपाल अस्पताल लाई थीं। उसने कहा था कि वह वाहन चला रही थी और उसकी वजह से ही यह दुर्घटना हुई। उसने जांच अधिकारी के सामने अपने दस्तावेज भी पेश किये। हालांकि, पीड़ित के परिवार ने संदेह जताया कि उसकी बहन वाहन चला रही थी।''

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय कार नूपुर चला रही थी, जो उत्तम नगर में प्रमाणीकरण अधिकारी के तौर पर काम करती है।

पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए