लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने भू माफिया की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: November 10, 2020 14:34 IST

Open in App

नोएडा, 10 नवंबर । गौतमबुद्ध नगर जिले में सक्रिय भू-माफियां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ऑनलाइन बैठक करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में जो भी भू-माफिया चिन्हित होगा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर हो।

उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उनकी भूमि पर जिन भू माफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, और ऐसे भूमाफिया जिनके विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हो।

सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विभाग के माध्यम से इस संबंध में 50 तहरीर अभी लंबित हैं, जिनमें प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जो बड़े भूमाफिया हैं उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए