लाइव न्यूज़ :

बिहार में नहीं दिख रही पुलिस की वर्दी की हनक, पुलिसवालों पर हमला, सकते में आया महकमा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2025 15:28 IST

इस सप्ताह अररिया, मुंगेर, पटना, मधुबनी और भागलपुर में खाकी वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। भागलपुर में शुक्रवार शाम अंतीचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव के महलदार टोला में बच्चों के झगड़े ने इतना उग्र रूप ले लिया कि पुलिस को बुलाना पड़ा।

Open in App

पटना: बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले एक सप्ताह में कई जगहों पर 'पुलिस पर हमले' की कई वारदातें सामने आई हैं। इस सप्ताह अररिया, मुंगेर, पटना, मधुबनी और भागलपुर में खाकी वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। भागलपुर में शुक्रवार शाम अंतीचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव के महलदार टोला में बच्चों के झगड़े ने इतना उग्र रूप ले लिया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराने लगी, तो भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।

अब नवादा जिले के रजौली में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ। रजौली थाना क्षेत्र स्थित तुलसी बीघा गांव में रविवार को पुलिस की टीम जब पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंची। जब पुलिस ने पति से पूछताछ शुरू की, तो उसने पुलिस के सामने ही पत्नी को चरित्रहीन कहना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब इसका विरोध किया और समझाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद ग्रामीण भड़क गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। 

इस हमले में दो पुलिसकर्मी सब-इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह और सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने और अधिक पथराव किया जिससे पुलिस टीम को वापस लौटने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

वहीं, घटना के बाद रजौली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों की पहचान की जा रही है और उन पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब