लाइव न्यूज़ :

बिहार में परिवहन के मामलों की जानकारी नहीं है विभागीय मंत्री को, कहा-अभी हमको ठीक ढंग से जानकारी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2023 16:19 IST

जदयू कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री शिला मंडल से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो वह भी आश्चर्यचकित हो गईं और कहा कि मुझे तो इस मामले की कोई जानकारी भी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल को विभाग में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी नहींCCTV कैमरा के माध्यम से यातायात नियमों के उलंघन मामलों में चलान काटने को लेकर कहामुझे इसके बारे में अभी हमको ठीक ढंग से जानकारी नहीं है

पटना:बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल को विभाग में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी नहीं है। इसकी पुष्टि खुद मंत्री ने उस वक्त किया जब उनसे यह पूछा गया कि सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से यातायात नियमों के उलंघन मामलों में लगातार चलान काटा जा रहा है। लोगों के बाइक या कार के नंबर के जरिए सभी तरह के रिकॉर्ड को निकाल कर फोटो सहित उन्हें चलान भेजा जा रहा है। 

परिवहन मंत्री ने कहा कि वो मुझे पूरी जानकारी नहीं है। जदयू कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री शीला मंडल से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो वह भी आश्चर्यचकित हो गईं और कहा कि मुझे तो इस मामले की कोई जानकारी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि देखिए अभी जो आप हमको बता रहे हैं, उसके अनुसार ही हम आपको बता रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके बारे में अभी हमको ठीक ढंग से जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसे आपको बता दें की सड़क दुर्घटना का मामला बढ़ा हुआ है, तो यह तो नियंत्रण करने का एक तरीका है। क्या करेगा? लोगों को समझना चाहिए, नियमों का पालन करना चाहिए। बहुत लोग नहीं समझ पाते हैं तो कभी-कभी आदमी को सख्त होना पड़ता है। इस वजह से भी किया होगा ताकि लोग डरे और हेलमेट लगाकर चलें। ऐसे में दिखवा लेते हैं की क्या मामला है? अगर एक दिन में कई चालान कट जाता है तो हम इसको दिखवा लेते हैं। पूरे मामले की समीक्षा कर लेते हैं। 

वहीं, उनसे जब यह सवाल किया गया कि ऑटो रिक्शा हो या अधिकारियों के कार के आगे और पीछे दोनों तरफ बंपर लगा होता है। लेकिन, इसके बाबजूद उनका चालान नहीं कटता है। लेकिन, यही चीज अगर आम लोगों की गाड़ियों में होता है तो उनको चालान भेज दिया जाता है। 

इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि देखिए आप जो बता रहे हैं वो नियमों के अनुसार अगर नहीं है तो वो कोई भी हो सबका चालान काटा जाएगा। इसमें शिकायत मिलती है तो एक्शन लिया जाएगा। इसपर विचार करेंगे और बैठक कर समीक्षा करेंगे।

 

टॅग्स :बिहारTransport Departmentनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर