लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने महिला को दी राहत, तलाक पर ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ से छूट दी

By भाषा | Updated: May 9, 2019 19:42 IST

कूलिंग ऑफ पीरियड से तात्पर्य उस अवधि से है जिसके दौरान दो असहमत लोग या समूह आगे की कार्रवाई करने से पहले अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपसी सहमति से विवाह विच्छेद होगा और इस बात पर सहमति बनी कि पुरुष महिला को साढ़े तीन लाख रुपये देगा। एक दिन पहले परिवार अदालत ने छह महीने की अनिवार्य वैधानिक अवधि से छूट का अनुरोध ठुकरा दिया था। 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही एक महिला को राहत देते हुए उसे अलग रह रहे पति से तलाक के लिए ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ से छूट दे दी। कूलिंग ऑफ पीरियड से तात्पर्य उस अवधि से है जिसके दौरान दो असहमत लोग या समूह आगे की कार्रवाई करने से पहले अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं।

न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने कहा कि अलग रह रहे दंपति के बीच संबंध अच्छे होने की कोई संभावना नजर नहीं आती। अदालत ने उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का जिक्र किया जिसमें कहा गया कि दोनों पक्षों के बीच अलग होने के 18 महीने की अनिवार्य समयावधि के बिना भी तलाक को मंजूर किया जा सकता है।

शीर्ष अदालत ने 2017 में कहा था कि अदालतें आपसी रजामंदी के जरिये तलाक के मामलों में छह महीने के ‘‘कूलिंग ऑफ पीरियड’’ से छूट दे सकती हैं। उच्च न्यायालय ने एक महिला को हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13बी (2) के तहत छह महीने की वैधानिक समयावधि से छूट दी।

अदालत ने एक परिवार अदालत के आदेश को निरस्त किया जिसने महिला के आवेदन को खारिज कर दिया था। दरअसल, दंपति ने जुलाई 2017 में शादी की थी और वे 25 अक्टूबर 2017 से अलग रह रहे थे। घरेलू हिंसा कानून 2005 के तहत कार्यवाही के दौरान, पक्षों ने मध्यस्थता के जरिये अपने विवाद सुलझाए थे।

समझौता यह हुआ कि आपसी सहमति से विवाह विच्छेद होगा और इस बात पर सहमति बनी कि पुरुष महिला को साढ़े तीन लाख रुपये देगा। उन्होंने परिवार अदालत से छह महीने की वैधानिक अवधि से छूट के लिये आवेदन दिया। महिला को दो मई को एक अन्य पुरुष से शादी करनी थी लेकिन एक दिन पहले परिवार अदालत ने छह महीने की अनिवार्य वैधानिक अवधि से छूट का अनुरोध ठुकरा दिया था। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टइंडियादिल्ली क्राइमदिल्लीमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?