लाइव न्यूज़ :

पंजाब के शाही इमाम का निधन, अमरिंदर सिंह ने शोक जताया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 सितंबर पंजाब के शाही इमाम हजरत मौलाना हबीब उर-रहमान सानी लुधियानवी का लुधियाना के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

वह 63 वर्ष के थे। उनका निधन बृहस्पतिवार रात को हुआ। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शाही इमाम के निधन पर शोक जताया। अपने शोक संदेश में सिंह ने शाही इमाम को एक आध्यात्मिक व्यक्ति बताया, जो हमेशा जनता के बीच प्रेम, शांति और सौहार्द्रता का संदेश फैलाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मानव जाति के बीच भाइचारे, सौहार्द्र और मेलजोल का संबंध मजबूत करने में शाही इमाम का अथाह योगदान राज्य में सभी लोगों को हमेशा याद रहेगा। धार्मिक समुदाय खासतौर से मुस्लिम समुदाय में एक शून्यता पैदा हो गई है जिसे भर पाना मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए