लाइव न्यूज़ :

कोरोना का खतरा टला नहीं, प्रोटोकॉल की कड़ाई से पालन करें लोग : शर्मा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 15:58 IST

Open in App

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोरोना की पहली और दूसरी लहर पर हमने काबू पाया है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है और इसके मद्देनजर सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें।

डॉ. शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत जयपुर प्रथम के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नंबर 78 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के राजकीय भवन का शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि बैरवा बस्ती के पास 75 लाख रुपए की लागत से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस भवन का निर्माण कार्य छह महीने में पूरा किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीब और जरुरतमंद तक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कच्ची बस्तियों में भी चिकित्सा केंद्रों की स्थापना की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो