लाइव न्यूज़ :

ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन को लेकर वकील की याचिका पर अदालत ने सरकार से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र, आम आदमी पार्टी की सरकार और पुलिस से एक वकील की याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें दावा किया गया है कि कथित तौर पर रेड लाइट का उल्लंघन करने के लिए उनका यातायात चालान किया गया और उचित प्रक्रिया का पालन किए बगैर उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने परिवहन मंत्रालय, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को नोटिस जारी किया और याचिका पर उनका रूख पूछा। याचिका में दावा किया गया है कि घटना के दिन से ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस ब्लॉक कर दिया गया और वकील को चालान के बारे में अपना पक्ष रखने का अवसर तक नहीं दिया गया।

सूर्यकांत सिंगला ने वकील सत्यम थरेजा के मार्फत दायर याचिका में यातायात विभाग के पत्र को भी चुनौती दी है, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त किए बगैर इसे जमा करने के लिए कहा गया है।

याचिका में दावा किया गया कि रेड लाइट का उल्लंघन करने के लिए 23 अगस्त 2020 को चालान जारी किया गया जबकि मूलचंद के उस स्थान पर बायीं तरफ मुड़ने से रोकने का कोई चिह्न या सिग्नल नहीं था।

सिंगला ने कहा कि विरोध के तौर पर उन्होंने चालान स्वीकार कर लिया, लेकिन इस पर वह अपना पक्ष रखते उससे पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किए बगैर 24 अगस्त 2020 को उनका लाइसेंस ब्लॉक कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2020 में जब वह परिवहन विभाग में लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनका लाइसेंस ब्लॉक कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए