लाइव न्यूज़ :

अदालत ने परिवार की नागरिकता रद्द करने का विदेशी न्यायाधिकारण का निर्णय खारिज किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 नवंबर गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने असम में एक परिवार की नागरिकता रद्द करने के विदेशी न्यायाधिकरण के एकतरफा फैसले को निरस्त कर दिया है और कहा है कि इस तरह के फैसले किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों को प्रभावित करते हैं तथा ऐसे फैसले किसी पक्ष की अनुपस्थिति में नहीं दिए जाने चाहिए।

अदालत राजेंद्र दास और उनके परिवार के चार सदस्यों की एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी। न्यायमूर्ति एन कोटेश्वर सिंह और न्यायमूर्ति मलाश्री नंदी की पीठ ने विदेशी न्यायाधिकरण के आदेश को रद्द कर दिया जिसने 2018 में एकतरफा फैसले में याचिकाकर्ताओं को विदेशी घोषित कर दिया था।

मामले की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, उच्च न्यायालय ने इस साल 24 नवंबर को परिवार की जमानत मंजूर करने के बाद प्रतिवादियों को कोई औपचारिक नोटिस जारी किए बिना उन्हें 24 दिसंबर तक उसी न्यायधिकरण के सामने फिर से पेश होने को कहा और मामले का निपटारा कर दिया।

संबंधित न्यायाधिकारण ने 2018 में एकतरफा फैसले में कछार जिले के महादेवपुर गांव निवासी राजेंद्र दास, उनकी पत्नी रेणुबाला और बच्चों- आनंद, बिस्वजीत तथा बबीता को विदेशी घोषित कर दिया था क्योंकि वे नोटिस जारी होने के बाद न्यायाधिकरण के सामने पेश नहीं हुए थे और न ही लिखित में बयान दिया था।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि दास अपने खराब स्वास्थ्य के कारण न्यायाधिकरण के समक्ष पेश नहीं हो सके, जिसके परिणामस्वरूप एकतरफा आदेश पारित किया गया। उन्होंने आदेश की समीक्षा का आग्रह किया था, लेकिन संबंधित विदेशी न्यायाधिकरण ने इसे ठुकरा दिया था।

उच्च न्यायालय ने परिवार की नागरिकता रद्द करने के विदेशी न्यायाधिकरण के एकतरफा फैसले को निरस्त करते हुए कहा कि इस तरह के फैसले किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों को प्रभावित करते हैं तथा ऐसे फैसले किसी पक्ष की अनुपस्थिति में नहीं दिए जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील