लाइव न्यूज़ :

अदालत ने किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञों की राय लेने के लिए परिवार को समय दिया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान मारे गए 25 वर्षीय किसान के परिवार को पोस्टमार्टम और एक्स-रे रिपोर्टों के संबंध में विशेषज्ञों की राय लेने के लिए बृहस्पतिवार को समय दे दिया।

न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने दिल्ली पुलिस से कहा कि वह परिवार को उस स्थान के सीसीटीवी फुटेज को देखने की अनुमति दे, जहां वह घटना हुयी थी।

अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए मामले को 26 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया।

अदालत मृतक नवरीत सिंह के दादा - हरदीप सिंह - की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें दावा किया गया था कि पीड़ित के सिर में गोलियां लगी थीं। मृतक का पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अस्पताल में किया गया था।

हालांकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस दोनों ने अदालत में कहा था कि नवरीत सिंह को कोई गोली नहीं लगी थी।

सुनवाई के दौरान, हरदीप सिंह की ओर से पेश वकील वृंदा ग्रोवर और सौतिक बनर्जी ने कहा कि पुलिस द्वारा मुहैया करायी प्रदान गयी सामग्री का मूल्यांकन करने के लिए परिवार को समय चाहिए। इन सामग्री में मृतक की पोस्टमार्टम तथा एक्स-रे रिपोर्ट व वीडियो शामिल हैं।

अदालत ने इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को नवरीत सिंह की एक्स-रे रिपोर्ट की जांच करने के लिए चिकित्सा और फोरेंसिक विशेषज्ञों के एक बोर्ड का गठन करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?