लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद दूल्हा कोविड-19 से संक्रमित पाया गया, दूल्हन के साथ 63 लोग किए गए क्वारंटाइन

By भाषा | Updated: June 15, 2020 17:53 IST

शादी के तीन दिन बाद दूल्हे को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदूल्हे की जांच शादी के पहले हुई थी लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। इसके बाद दुल्हन के साथ शादी में शामिल 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया।

पालघर।महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के तीन दिन बाद 22 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि वह व्यक्ति प्रयोगशाला सहायक था। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, “उसकी जांच शादी के पहले हुई थी लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया।”

पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में 1 लाख से ज्यादा लोग

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं और राज्य में कोविड-19 की चपेट में अब तक 107958 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 3950 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 50978 लोग ठीक हो चुके हैं और 53030 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापालघरकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण