कांग्रेस कल जारी करेगी चुनावी मैनिफेस्टो, NYAY योजना के अलावा भी हैं तरकश में कई तीर

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 1, 2019 02:58 PM2019-04-01T14:58:04+5:302019-04-01T14:58:04+5:30

लोकसभा चुनाव में लोगों को रिझाने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी मैनिफेस्टो में कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है। जानें बड़ी बातें...

The Congress will release tomorrow the election manifesto, apart from the NYAY plan, there are many arrows in the quiver | कांग्रेस कल जारी करेगी चुनावी मैनिफेस्टो, NYAY योजना के अलावा भी हैं तरकश में कई तीर

कांग्रेस कल जारी करेगी चुनावी मैनिफेस्टो, NYAY योजना के अलावा भी हैं तरकश में कई तीर

2 अप्रैल (मंगलवार) को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजधानी दिल्ली स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इसकी घोषणा करेंगे। पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कई लोक-लुभावन योजनाएं शामिल की जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के तरकश में 'न्याय स्कीम' के अलावा भी कई मारक तीर हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर संकेत दे चुके हैं उनके एजेंडे में गरीब, किसान, युवा, बेरोजगार और महिलाएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि मैनिफेस्टो में इन सभी के लिए कोई ना कोई बड़ी सौगात होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो में ये घोषणाएं शामिल हो सकती हैं।

- कांग्रेस पार्टी न्याय योजना की घोषणा कर चुकी है। इसके तहत देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की महिलाओं को सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे।

-  स्वास्थ्य का अधिकार, उच्च शिक्षा का अधिकार और रोजगार का अधिकार जैसे वादे किए जा सकते हैं।

- न्यायपालिका में एससी-एसटी और ओबीसी के प्रतिनिधित्व के लिए प्रावधान का वादा किया जा सकता है।

- ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए रोडमैप बताया जा सकता है। 

- किसानों के लिए कर्जमाफी और फसलों के एमएसपी में सुधार की योजनाएं शामिल हो सकती हैं।

कांग्रेस की चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे और नॉलेज कमीशन के चेयरमैन रहे सैम पित्रोदा ने संकेत दिए हैं कि कांग्रेस के मैनिफेस्टो में रोजगार, पर्यावरण और शहरीकरण पर फोकस रहेगा। 

Web Title: The Congress will release tomorrow the election manifesto, apart from the NYAY plan, there are many arrows in the quiver