लाइव न्यूज़ :

'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: May 25, 2023 20:07 IST

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने यूपी में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलीटों को संबोधित कियाकहा, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखायाउन्होंने कहा, जीवन में आगे बढ़ने के लिए खेल को एक अट्रेक्टिव प्रोफेशन के तौर पर देखा जाने लगा है

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया। उन्होंने कहा, जिन खेलों से भारत की छवि में सुधार होता उन्हें घोटालेबाज बना दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से एथलीटों को संबोधित किया। इस मौके पर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने युवा एथलीटों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स युवाओं में टीम भावना को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन बेहद खास है। ये देश के युवाओं में टीम स्पिरिट को बढ़ाने, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ाने का बहुत ही उत्तम माध्यम बना है। अपने संबोधन में पीएम ने कहा, पिछले 9 वर्षों में भारत में खेल का एक नया युग शुरु हुआ है। ये नया युग विश्व में भारत को सिर्फ एक बड़ी खेल शक्ति बनाने भर का ही नहीं है, बल्कि ये खेल के माध्यम से समाज के सशक्तिकरण का भी नया दौर है। 

पीएम मोदी ने कहा, जीवन में आगे बढ़ने के लिए खेल को एक अट्रेक्टिव प्रोफेशन के तौर पर देखा जाने लगा है। उन्होंने आगे कहा, इसमें खेलो इंडिया अभियान ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्पोर्ट्स को एक विष्य के रूप में पढ़ाया जाना प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स अब पाठ्यक्रम का हिस्सा होने जा रहा है। देश की पहली राष्ट्र्यी खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण से इसमें और मदद मिलेगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीखेलो इंडियाकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारत200 सीट जीतेंगे और नंदीग्राम-भवानीपुर से हार रहे सुवेंदु अधिकारी?, एग्जिट पोल पर भड़के टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा

भारत15 साल बाद ममता बनर्जी की विदाई?, बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार?, 4 एग्जिट पोल में भाजपा और 2 में तृणमूल कांग्रेस को बढ़त, देखिए सीट आंकड़े

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनावः बीजेपी 483 से 937, कांग्रेस 55 से 95 और आप 27 से 4 सीट?, देखिए 2026 बनाम 2021 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतबरगी बांध में क्रूज पलटा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 को बचाया?, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

भारतLabour Day 2026: श्रम विभाजन के बनते-बिगड़ते दायरे

भारतमहाराष्ट्र 66 वां स्थापना दिवसः विकास की भाषा सिखाता महाराष्ट्र

भारतकोलकाता में भारी हंगामा, टीएमसी ने बैलेट बॉक्स खोले जाने का दावा किया

भारत“सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा”: डिजिटल गिरफ़्तारी के उत्पीड़न के बीच UP की महिला ने कर लिया सुसाइड