लाइव न्यूज़ :

Lockdown: लॉकडाउन के दौरान पिता के निधन के बाद भी बिना छुट्टी लिए जनता की सेवा में लगे रहे इस जिला के कलेक्टर

By भाषा | Updated: April 8, 2020 16:51 IST

कलेक्टर भबानी शंकर चैनी ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, '' मेरे पिता कहा करते थे कि अधूरा काम कोई काम नहीं होता।'' इसलिए अपने काम को पूरा कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कटक के जिलाधिकारी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फर्ज निभाने को लेकर जिलाधिकारी की प्रशंसा की।

भुवनेश्वर: कटक के जिलाधिकारी भबानी शंकर चैनी ने पिता का निधन होने के बावजूद अवकाश लिये बिना कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सामने से नेतृत्व करके जनसेवा की नयी मिसाल पेश की है।

कटक के जिलाधिकारी के पिता और पूर्व अधिकारी दामोदर चैनी (98) का मंगलवार को निधन हो गया जबकि उनका बेटा शहर और बाकी जिले में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के इंतजाम में व्यस्त था।

कोविड-19 पर राज्य सरकार के प्रवक्ता सुब्रतो बागची ने कटक के जिलाधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि चैनी ने पारिवारिक शोक के बावजूद जनता की सेवा को तरजीह दी।

चैनी के शब्दों को बयां करते हुए बागची ने कहा, '' मेरे पिता कहा करते थे कि अधूरा काम कोई काम नहीं होता।'' उन्होंने बताया कि चैनी के पिता के शब्दों ने ही उन्हें ऐसे शोक के समय में भी अपना काम पूरा करने में जुटे रहने की ताकत दी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कटक के जिलाधिकारी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट करके ऐसे पारिवारिक शोक के समय में भी बिना अवकाश लिए अपना फर्ज निभाने को लेकर जिलाधिकारी की प्रशंसा की। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए