लाइव न्यूज़ :

गुजरात कांग्रेस प्रमुख ठाकोर के समक्ष विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की चुनौती

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन दिसंबर गुजरात कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख जगदीश ठाकोर को अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने की एक बड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमित चावड़ा की जगह ठाकोर को गुजरात कांग्रेस का नया प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी ने दिन में इस बारे में घोषणा की।

ठाकोर एक अच्छे वक्ता हैं। उन्हें पार्टी की प्रदेश इकाई में सभी गुटों को साथ लेकर चलते हुए सुसंगठित भाजपा का मुकाबला करना होगा, जो राज्य में सत्ता में 1998 से काबिज है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि ठाकोर आमसहमति वाले एक उम्मीदवार थे जबकि पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख भरतसिंह सोलंकी और अर्जुन मोधवाडिया भी इस दौड़ में शामिल थे।

पार्टी आलाकमान की भी इस पद के लिए युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को चुनने में दिलचस्पी थी लेकिन उन्हें (पटेल को) प्रदेश इकाई के अंदर से विरोध का सामना करना पड़ा।

सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल से यह जिम्मेदारी लेने को कहा गया था लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर योगदान देना चाहेंगे।

प्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ठाकोर किसी गुट से नहीं हैं और यही कारण है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। ’’

सोलंकी, मोधवाडिया और पटेल ने ठाकोर के नाम की घोषणा होने पर उन्हें बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि कांग्रेस उनके नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देगी।

ठाकोर की नियुक्ति के साथ कांग्रेस अपने परंपरागत, क्षत्रिय-आदिवासी-मुस्लिम-दलित, वोट बैंक पर अडिग रहते नजर आ रही है।

उल्लेखनीय है कि 2017 के चुनाव में पार्टी ने पाटीदार कोटा आंदोलन के मद्देनजर पटेलों को रिझाने की कोशिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि आदिवासी नेता सुखराम राठवा को विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किये जाने की संभावना है।

प्रदेश कांगेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘‘ठाकोर एक अच्छे वक्ता और तेज तर्रार नेता हैं तथा जमीन से जुड़े हुए हैं। वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाएंगे।’’

ठाकोर 2009 से 2014 तक पाटन से सांसद और इससे पहले 2002 से 2007 तक देहगम से विधायक रह चुके हैं। वह क्षत्रिय ठाकोर समुदाय से आते हैं, जिसकी उत्तर और मध्य गुजरात में अच्छी खासी आबादी है।

पिछले राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और विपक्ष के नेता परेश धनानी ने मार्च 2021 में इस्तीफा दे दिया था, जब पार्टी को स्थानीय निकाय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्हें तब तक अपने पदों पर बने रहने के लिए कहा गया था जब तक कि प्रतिस्थापन नहीं मिल जाता।

वर्तमान में राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकोर ने एक युवा नेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए आगे बढ़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए