लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर केंद्र सरकार भी एक्शन में, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने की NDRF के साथ बैठक

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2024 17:21 IST

नित्यानंद राय ने बताया कि बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के ले पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की 11 टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।

Open in App

पटना: बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर केंद्र सरकार भी एक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में पटना में एनडीआरएफ की अहम बैठक बुलाई गई। इस मौके पर नित्यानंद राय ने बताया कि बिहार में संभावित बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के ले पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की 11 टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा आठ अतिरिक्त एनडीआरएफ की टीम को रिजर्व में रखा गया है। 

नित्यानंद राय ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं और वहां के निवासियों के लिए राहत के कार्य में अधिकारियों को लगा चुके हैं। बिहार में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मिलकर काम कर रही है। 

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में जरूरत पड़ेगी तो लोगों को एअरलिफ्टिंग कराया जाएगा और जरूरत पड़ी तो एयरफोर्स को लगाकर फ़ूड पैकेजिंग भी गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से लगातार केंद्रीय गृह मंत्रालय संपर्क बनाया हुआ है। प्रधानमंत्री का निर्देश है कि बिहार सरकार से लगातार संपर्क स्थापित कर हालात पर जनर रखी जाए। उन्होंने बिहार को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है। 

नित्यानंद राय ने कहा कि नेपाल में ब्रिज बनाने को लेकर द्वार तैयार कर लिया गया है और बातचीत चल रही है। कमला ब्रिज परियोजना पर भी सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ खत्म हो जाने के बाद केंद्रीय टीम भी आएगी जायजा लेने के लिए। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जब भी कोई आपदा आती है तो तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। कोरोना के दौरान भी विदेश चले गए थे। बिहार के बाढ़ की चिंता ना लालू प्रसाद को रहती थी ना तो तेजस्वी यादव को है। लालू के राज में बाढ़ में घोटाला हुआ। उनके राज्य में सीतामढ़ी में बाढ़ के दौरान बिना दूध के बच्चे मर गए थे। 

नित्यानंद राय ने कहा कि जब लालू यादव की सरकार थी, तब उन्होंने भूखे बच्चों के दूध का भी घोटाला कर दिया था। कई बच्चो को दूध नहीं मिला जिसके कारण मौत हो गई थी। उस वक्त कई अधिकारी जेल गए थे। उस समय के कई नेता अभी भी हैं।

टॅग्स :बिहारएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील