लाइव न्यूज़ :

बिहार: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज, देश की छवि खराब करने का है आरोप

By भाषा | Updated: August 25, 2018 19:37 IST

राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वकील है। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए चार सितंबर की तारीख दी है।

Open in App

मुजफ्फरपुर (बिहार), 25 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरपुर की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आज एक शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत में देश की छवि खराब करने तथा उसे कम करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की मांग की गयी है।

शिकायतकर्ता वकील सुशील कुमार ओझा ने यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरि प्रसाद की अदालत में शिकायत दर्ज करायी है। प्रसाद ने मामले की सुनवाई के लिये चार सितंबर की तारीख तय की है।

ओझा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘‘आतंकवाद को उचित ठहराया और इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के उभरने की व्याख्या करते हुए उन्होंने इसके लिये बढ़ती बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहराया तथा इसे भारत के संदर्भ में जोड़ा, जो देश का अपमान है।’’ 

ओझा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जर्मनी और ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के चलते भारत में आतंकवाद बढ़ रहा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने (राहुल ने) महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिये भी भारतीय संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख ने ‘‘विदेशी धरती पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब की है और उसे नीचा दिखाया है।’’ 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल ने ‘‘देश में तनाव पैदा करने की मंशा से जानबूझकर ऐसा बयान दिया’’ और इन टिप्पणियों के कारण उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए।

ओझा ने कहा कि वह कांग्रेस नेता की टिप्पणियों से आहत हैं, जिसे उन्होंने विभिन्न अखबारों में पढ़ा और टीवी चैनलों पर देखा।

उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज करायी। 

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील