लाइव न्यूज़ :

तीन साल की मासूम की हत्या का मामला, मां ने सास और देवर पर जताया शक

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:53 IST

Open in App

नोएडा, 29 दिसंबर थाना फेस-2 क्षेत्र में पुलिस ने तीन साल की बच्ची को अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। बच्ची की मां ने अपनी सास और देवर पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दी है।

थाना फेस-2 अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि याकूबपुर निवासी नीरज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 दिसंबर से उनकी तीन वर्षीय पोती माही लापता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बच्ची के परिजन ने पुलिस को सूचना दी कि उन्हें शक है कि बच्ची का शव इलाहाबास गांव में एक निर्माणाधीन भवन में हो सकता है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो वहां पर बच्ची का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बच्ची की मौत चोट लगने से हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार रात को बच्ची की मां सुमन ने पुलिस में शिकायत दी कि उसे शक है कि बच्ची की हत्या में उसकी सास नीरज और देवर का हाथ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या की धारा में जोड़ लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका का पिता सचिन हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसकी मां सुमन घर छोड़कर चली गई थी और वह जनपद बदायूं स्थित अपने मायके में रह रही है। माही अपनी दादी के पास रह रही थी। बच्ची को अपने पास रखने के लिए दादी और मां के बीच अदालत में मामला चल रहा है।

पुलिस को शक है कि बच्ची की हत्या में करीबियों का हाथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?