लाइव न्यूज़ :

बिहार में सामने आया है लव जिहाद का मामला, शादी के 4 साल बाद पति व परिवार वालों द्वारा दिया जा रहा है धर्म परिवर्तन का दबाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2020 20:53 IST

पीड़िता ने महिला आयोग से गुहार लगाई है कि उसका पति उसे बिना धर्म परिवर्तन किए स्वीकार करे.

Open in App
ठळक मुद्देमामले को लेकर पीड़िता ने राज्य महिला की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा से गुहार लगाई है.पीड़िता ने बताया है शादी के चार साल बाद पति धर्म परिवर्तन के लिए कहने लगा.

पटनाबिहार राज्य महिला आयोग में एक लव जिहाद एक मामला सामने आया है. चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक ने धर्म नहीं बदलने पर अब अपनी पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया है. इतना ही नहीं, युवक अपनी पत्नी के साथ उसकी मां पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है. बतौर पीडिता पति-पत्नी दोनों फिलहाल पटना विश्वविद्यालय में बीएड की पढाई कर रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना सिटी की रहने वाली पीडिता ने आयोग में आवेदन देते हुए बताया है कि पटना विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान उसे मुंगेर निवासी युवक से प्यार हो गया. घर वालों के विरोध के बावजूद युवक से चार साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली.

पीड़िता हिंदू और उसका पति मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है. शादी के चार साल गुजरने के बाद युवक ने अपनी पत्नी और उसकी मां पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. ऐसा नहीं करने पर उसने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया है.

पीड़िता ने आयोग से गुहार लगाई है कि उसका पति से बिना धर्म परिवर्तन किए स्वीकार करे. मामले को लेकर पीडिता ने राज्य महिला की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा से गुहार लगाई है. पीडिता ने बताया है शादी के चार साल बाद पति धर्म परिवर्तन के लिए कहने लगा.

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि पीडिता की शिकायत मिली है. दोनों ने कोर्ट से शादी की है, इसलिए उन्हें सोचने का वक्त दिया जाना चाहिए. आयोग ने मामले की अगली सुनवाई के लिए फरवरी महीने की तारीख तय की है.

टॅग्स :बिहारपटनामुंगेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील