लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार को समाप्त होगा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:56 IST

Open in App

जयपुर, 14 अप्रैल राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार की शाम थम जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान समाप्त होने के समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि यानी 15 अप्रैल की शाम छह बजे से राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशियों द्वारा सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने, जुलूस निकालने, सिनेमा, दूरदर्शन, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही संगीत-समारोह, नाट्य-अभिनय अथवा अन्य कोई मनोरंजन कार्यकम आयोजित कर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा, राजसमंद जिले की राजसमंद और चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा के लिए 17 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीदवारों और समर्थकों से जनसंपर्क करने के दौरान कोविड महामारी के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए