लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में एक दिन पहले लापता युवक का शव मिला

By भाषा | Updated: November 20, 2021 14:41 IST

Open in App

सहारनपुर, 20 नवंबर उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव तालाब से बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि देवबद थाना क्षेत्र के साखनकला निवासी अमित त्यागी (30) अपने घर से शुक्रवार को अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को उसका शव बरामद किया और परिजनों ने शनिवार को शव की शिनाख्त की।

शर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया कि अमित को नशे की लत थी। ऐसा भी आशंका है कि अमित ने ज्यादा नशा कर लिया जिससे वह तालाब में गिर पडा। वहीं, परिजनो का आरोप है कि अमित की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ताकि मौत की वजह पता चल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

इस बीच, जिले में जनकपुरी थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद की है।

एक अधिकारी ने बताया कि जनकपुरी थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे सड़क दूधली वाले रास्ते पर खाली पड़े गोदाम से आकाश उर्फ अनुमान को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए