लाइव न्यूज़ :

अपहरण कर चार साल के मासूम की हत्या, परिजनों ने कहा-बच्चे की बलि दी गई

By भाषा | Updated: June 25, 2019 16:54 IST

बच्चे का शव देखकर ऐसा लगता है कि तंत्र मंत्र के चक्कर में उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरीदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पीपरथरा निवासी कृपाल का चार साल का इकलौता बेटा राजकुमार मंदिर में प्रसाद लेने गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार का किसी ने अपहरण कर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसका शव गांव में बने मंदिर के पास मिला।परिजनों का कहना है कि बच्चे का एक कान कटा हुआ था और उसके रोली का टीका लगा हुआ था।

फरीदपुर थानाक्षेत्र में चार साल के मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्चे के हाथ—पैर बंधे हुए थे, जिससे पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम बच्चे का शव गांव में मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

बच्चे का शव देखकर ऐसा लगता है कि तंत्र मंत्र के चक्कर में उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरीदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पीपरथरा निवासी कृपाल का चार साल का इकलौता बेटा राजकुमार मंदिर में प्रसाद लेने गया था।

राजकुमार का किसी ने अपहरण कर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसका शव गांव में बने मंदिर के पास मिला। पुलिस ने बताया कि बच्चे के हाथ—पैर रस्सी से बंधे हुए थे और गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

परिजनों का कहना है कि बच्चे का एक कान कटा हुआ था और उसके रोली का टीका लगा हुआ था। इससे ग्रामीणों को आशंका है कि बच्चे की बलि दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने कहा कि बच्चे की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (अपराध) के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण