लाइव न्यूज़ :

विश्वविद्यालय कर्मियों के खिलाफ एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा पीठ ने

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:35 IST

Open in App

चेन्नई, 12 अक्टूबर मद्रास उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने तमिलनाडु में अन्नामलाई विश्वविद्यालय के हजारों कर्मचारियों को वेतन कम करने के लिए जारी किये गये कारण बताओ नोटिसों को बरकरार रखने के एकल न्यायाधीश के आदेश की पुष्टि की है।

न्यायमूर्ति पुष्पा सत्यनारायण और न्यायमूर्ति कृष्णन रामास्वामी की पीठ ने हाल में 400 से अधिक रिट याचिकाओं का निस्तारण करते हुए एकल न्यायाधीश के पांच मार्च, 2019 के आदेश को बरकरार रखा।

कुड्डलोर जिले के चिदंबरम में स्थित अन्नामलाई विश्वविद्यालय का नियंत्रण प्राप्त करने के प्रस्ताव और 8 फरवरी, 2017 के एक संकल्प के अनुरूप विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा गया कि उनका वेतनमान कम क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

इन सभी अपीलों में अपीलकर्ता विश्वविद्यालय के कर्मचारी हैं जिन्होंने फरवरी 2017 में सिंडीकेट के प्रस्ताव को और उसके बाद 13 अगस्त, 2018 को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कारण बताओ नोटिसों को चुनौती दी थी। मार्च 2019 के समान आदेश द्वारा एकल न्यायाधीश ने रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इससे शिकायत रखने वाले कर्मचारियों ने मौजूदा अपीलें कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण