लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में पुलिस अफसरों की लिए प्रेरणा बनीं महिला ASI, गर्भवती होने के बाद भी कर रही है ड्यूटी

By अनुराग आनंद | Updated: April 8, 2020 14:19 IST

कर्नाटक पुलिस अधिकारी पल्लवी गर्भवती होने के बावजूद ड्यूटी कर पुलिस महकमे में दूसरे अधिकारियों के लिए आदर्श बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में लॉकडाउन के बावजूद जब लोग बिना किसी बेहद जरूरी काम के भी सड़क पर दिखते है, तो पल्लवी कार्रवाई करती हैं।मंगलवार रात तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 175 हो गए थे।

कर्नाटक: हावेरी में एक महिला पुलिस ऑफिसर सबके लिए प्रेरणा बन रहीं हैं। गर्भवती होने के बाद भी पल्लवी, ASI सड़कों पर ट्रैफिक और भीड़ पर अच्छी तरह से नियंत्रण कर रही हैं। वो लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहीं हैं।

इसकी वजह से न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि पुलिस महकमे में भी पल्लवी की चर्चा है। पुलिस के आलाधिकारी दूसरे पुलिस अधिकारियों के सामने पल्लवी के कर्मठता व अपने कर्तव्य के प्रति इमानदारी की मिशाल पेश कर रही हैं। 

बता दें कि मंगलवार तक कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 175 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी।

वहीं राज्य सरकार ने कहा कि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाले 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला स्वास्थ्य विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर विचार के बाद किया जाएगा। उम्मीद है कि समिति दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि सात अप्रैल शाम पांच बजे तक राज्य में कोविड-19 के 175 मामलों की पुष्टि हुयी है।

इनमें चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 25 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने बुलेटिन के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 25 लोगों का संक्रमण मुक्त होना अच्छी खबर है और विश्वास का संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य के 30 में से 12 जिले अब भी कोरोना वायरस से मुक्त बने हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे