लाइव न्यूज़ :

UP: फेक न्यूज के मामले में न्यूज वेबसाइट की कार्यकारी संपादक की गिरफ्तारी पर रोक

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:54 IST

उल्लेखनीय है कि माला देवी ने 13 जून, 2020 को सुप्रिया शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें शिकायत की गई थी कि शर्मा ने उनके बयान को गलत प्रकाशित किया और अपनी रिपोर्ट में झूठे दावे किए।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की खंडपीठ ने सुप्रिया शर्मा की एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका का निस्तारण कर दिया।वाराणसी के डोमरी गांव की निवासी माला देवी नाम की एक महिला ने राम नगर पुलिस थाना में यह एफआईआर दर्ज कराई थी।याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि शर्मा के पास उस इंटरव्यू की ऑडियो रिकॉर्डिंग है जिसकी विषय वस्तु प्रकाशित की गई थी।

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक अग्रणी न्यूज वेबसाइट की कार्यकारी संपादक सुप्रिया शर्मा को मंगलवार को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की है। वाराणसी की एक महिला ने कथित तौर पर गलत बयान प्रकाशित करने के लिए शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की खंडपीठ ने सुप्रिया शर्मा की एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका का निस्तारण कर दिया। वाराणसी के डोमरी गांव की निवासी माला देवी नाम की एक महिला ने राम नगर पुलिस थाना में यह एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सुप्रिया शर्मा ने उनके बयान को गलत प्रकाशित किया और अपनी मीडिया रिपोर्ट में झूठे दावे किये।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि शर्मा के पास उस इंटरव्यू की ऑडियो रिकॉर्डिंग है जिसकी विषय वस्तु प्रकाशित की गई थी। इंटरव्यू में जो बाते कही गईं थीं, उन्हीं को जनहित में प्रकाशित किया गया जिसमें इस साल मार्च में पूरे देश में लागू लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों की स्थितियों को उजागर किया गया।

अदालत ने कहा, "इस मामले के तथ्यों और परिस्थियों पर विचार करते हुए हमें इस याचिका का निस्तारण करना उचित जान पड़ता है। इस मामले की जांच जारी रहेगी और अपने तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचेगी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट सौंपे जाने तक याचिकाकर्ता को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। "

उल्लेखनीय है कि माला देवी ने 13 जून, 2020 को सुप्रिया शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें शिकायत की गई थी कि शर्मा ने उनके बयान को गलत प्रकाशित किया और अपनी रिपोर्ट में झूठे दावे किए। सुप्रिया शर्मा ने अपनी मीडिया रिपोर्ट में लॉकडाउन के दौरान माला देवी के सामने आई मुश्किलों का उल्लेख किया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेसकोर्टपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप