लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी अच्छी खबर है, वह अब चारों ओर से घिर गए हैंः इंद्राणी मुखर्जी

By भाषा | Updated: August 29, 2019 14:35 IST

इंद्राणी को उसकी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में अदालत में पेश किया गया था। उसने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे कार्ति चिदंबरम को दी गई जमानत भी रद्द कर दी जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले इंद्राणी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराए थे।दावा किया था कि वह और पीटर पी. चिदंबरम से दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में उनके आवास पर मिले थे।

अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद एवं आईएनएक्स मीडिया समूह की पूर्व प्रमोटर इंद्राणी मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी को बृहस्पतिवार को ‘‘अच्छी खबर’’ बताया।

इंद्राणी मुखर्जी और उसके पति पीटर मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया समूह के पूर्व प्रमोटर हैं। चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार एवं धनशोधन मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को हिरासत में लिया था। इंद्राणी ने सत्र अदालत में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनकी (चिदंबरम की) गिरफ्तारी अच्छी खबर है। वह अब चारों ओर से घिर गए हैं।’’

इंद्राणी को उसकी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में अदालत में पेश किया गया था। उसने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे कार्ति चिदंबरम को दी गई जमानत भी रद्द कर दी जानी चाहिए।

इससे पहले इंद्राणी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराए थे और दावा किया था कि वह और पीटर पी. चिदंबरम से दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में उनके आवास पर मिले थे। उन्होंने अपने बयान में यह भी दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनसे कहा था कि वे उनके बेटे कार्ति की उसके कारोबार में मदद करें और आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी के बदले विदेशों में भुगतान करें। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमइंद्राणी मुखर्जीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप