लाइव न्यूज़ :

सेना की पश्चिम कमान ने 100-100 बिस्तरों के तीन कोविड अस्पताल स्थापित किए

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 मई कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राज्यों सरकारों की सहायता करने के लिए सेना की पश्चिमी कमान ने चंडीगढ़, फरीदाबाद और पटियाला में 100-100 बिस्तरों के तीन अस्पताल स्थापित किए हैं।

ये तीन अस्पताल भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन नमस्ते’ के तहत स्थापित किए गए हैं जिसे इस साल मार्च में शुरू किया गया था।

पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के छात्रावास में 100 बिस्तरों के पहले कोविड अस्पताल के शुरू होने की सोमवार को घोषणा की।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनौर उपस्थित थे।

हरियाणा के फरीदाबाद में अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज और पंजाब के पटियाला के सरकारी राजिंदर अस्पताल में अन्य 100-100 बिस्तरों का केंद्र स्थापित किया गया है।

यहां एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये क्रमश: 11 और 12 मई को चालू हो जाएंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने इन अस्पतालों के शीघ्र चालू करने में भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दोनों राज्यों की सरकारों और चंडीगढ़ प्रशासन को समर्थन का आश्वासन दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन अस्पतालों को युद्धस्तर पर स्थापित किया गया है जिनमें संक्रमण के मामूली और मध्यम स्तर के मरीजों का इलाज किया जा सकता है।

उसके मुताबिक, सेना की पश्चिमी कमान ने आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के अनुसार अपने डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिक्स को रोगियों के समग्र उपचार के लिए तैनात किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर