लाइव न्यूज़ :

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने 14 फरवरी को 'काउ हग डेट' मनाने की अपील के नोटिस को लिया वापस

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2023 17:56 IST

इससे पहले पशु कल्याण बोर्ड ने नोटिस में कहा गया है, "सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुए काउ हग डे के रूप में मना सकते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड ने कहा- 14 फरवरी, 2023 को काउ हग डे मनाने की अपील वापस ली जाती है इस नोटिस को क्यों वापस लिया गया, इस बारे में कुछ नहीं कहा गया हैइस संबंध में नोटिस जारी होने के बाद हो रहा था सियासी विवाद

नई दिल्ली: 14 फरवरी 2023 को 'काउ हग डे' मनाने के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई अपील को वापस ले लिया गया है। हालांकि इस नोटिस को क्यों वापस लिया गया, इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। 

बोर्ड के सचिव एस के दत्ता ने एक बयान में कहा, "सक्षम प्राधिकारी और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा 14 फरवरी, 2023 को काउ हग डे मनाने की अपील वापस ली जाती है।"

बता दें कि इससे पहले पशु कल्याण बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा था कि गाय को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आएगी, जिससे गाय के अत्यधिक लाभ को देखते हुए सामूहिक और व्यक्तिगत खुशी दोनों को बढ़ावा मिलेगा। 

नोटिस में कहा गया है, "सभी गाय प्रेमी 14 फरवरी को गौ माता के महत्व को ध्यान में रखते हुए और जीवन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखते हुए काउ हग डे के रूप में मना सकते हैं।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 14 फरवरी को "काउ हग डे" मनाने की भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की सिफारिश का समर्थन किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि सभी को गायों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए।

टॅग्स :गायभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील