लाइव न्यूज़ :

शिवगिरि में इस बार वार्षिक तीर्थयात्रा कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित होगा

By भाषा | Updated: December 12, 2020 15:50 IST

Open in App

वरकला (केरल),12 दिसंबर केरल के वरकला स्थित शिवगिरि मठ में होने वाला वार्षिक शिवगिरि तीर्थयात्रा कार्यक्रम इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता श्री नारायण गुरू की याद में यह वार्षिक आयोजन किया जाता है। मठ के 88वें समारोह में प्रतिदिन एक हजार से कम श्रद्धालु मौजूद रहेंगे, इसके अलावा जाने माने वक्ता ऑनलाइन संबोधित करेंगे।

मठ प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीन दिन की तीर्थयात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ इस बार का आयोजन कोविड-19 प्रोटाकॉल के अनुसार होगा। यह 30दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगा।’’

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वीआर विनोद की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में मठ के अधिकारियों ने कहा कि भीड़भाड़ से बचने के लिए शिवगिरि में प्रतिदिन एक हजार से कम श्रद्धालुओं को आने की इजाजत होगी।

गौरतलब है कि शिवगिरि मठ श्री नारायण धर्म संघम का मुख्यालय है। इसकी स्थापना ‘‘ एक जाति, एक धर्म और एक ईश्वर’’ की उनकी शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए