लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास के आरोपों से पंजाब में गरमाया चुनावी माहौल, AAP के पूर्व नेता ने कहा- खुलासे किए तो आ जायेगा भूचाल

By शीलेष शर्मा | Updated: February 18, 2022 20:16 IST

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर कवि ने कहा कि अगर उन्होंने व्हाट्सएप्प और एसएमएस पर केजरीवाल से हुई चर्चा का खुलासा कर दिया तो बड़ा भूचाल आ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वास के आरोपों को लेकर भाजपा-कांग्रेस केजरीवाल पर हुई हमलावरपंजाब के सीएम चन्नी ने पीएम मोदी को जांच के लिए लिखा पत्र

नई दिल्ली: पंजाब में मतदान से पहले अन्ना आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे कुमार विश्वास के केजरीवाल को लेकर किए गए खुलासे के बाद बचाव की मुद्रा में आये केजरीवाल और उनकी पार्टी आप विवादों में घिर गयी है। केजरीवाल ने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए जिस तरह उनके आरोपों को खारिज़ किया उससे कुमार विश्वास गुस्से में हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने व्हाट्सएप्प और एसएमएस पर केजरीवाल से हुई चर्चा का खुलासा कर दिया तो बड़ा भूचाल आ जायेगा। कुमार विश्वास के खुलासे को लेकर जिसमें आतंकी संगठनों से केजरीवाल के कथित रिश्तों की बात कही गयी है भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल पर ज़ोरदार हमला बोल दिया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर विश्वास के आरोपों की जांच कराने की मांग की है। इधर राघव चड्ढा आप के बचाव में निकल कर पूछ रहे हैं कि कुमार विश्वास अब खामोश क्यों थे ,जिसके जवाब में विश्वास का तर्क था खुलासे सही समय पर होते हैं जब देश की देश का सवाल सामने हो। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल का चेहरा, आम आदमी पार्टी के संस्थापक कुमार विश्वास जी ने बेनकाब कर दिया है। आज दिल दहलाने वाले सनसनीखेज, खतरनाक, देश की सुरक्षा से जुड़े तथ्य, उन्हीं के अपने सहयोगी, जिन्होंने मिलकर आम आदमी पार्टी का गठन किया था, कुमार विश्वास ने जनता के सामने रखे हैं।

अरविंद केजरीवाल से स्पष्ट ये पूछना है कि बहुत बड़े दावे करते हैं, बहुत बड़ी बातें करते हैं, जो कुमार विश्वास ने कहा, उसके संदर्भ में वो क्या कहना चाहते हैं? पर जो उनकी पृष्ठभूमि रही है, कि एक बार क्षणिक लाभ लेने के लिए वो कुछ भी बोल लेते हैं, उसके बाद में वो समझौता भी करते हैं, वो माफी भी मांगते हैं।

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील