लाइव न्यूज़ :

"राज्य और केंद्र को सबसे ज्यादा GST देने वाला ऑटोमोबाइल क्षेत्र, 4.5 करोड़ लोगों को दिया रोजगार", केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: December 6, 2023 16:15 IST

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हर साल निर्यात के रुप में 85 फीसदी फ्यूल विदेशों से लेना पड़ता है, जिसकी कुल कीमत 16 लाख करोड़ रुपये हैं। उन्होंने कहा अभी सरकार के लिए आर्थिक और प्रदूषण स्तर पर यह काफी गंभीर समस्या बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में बढ़ता प्रदूषण सरकार के लिए सबसे बड़ी समस्यादेश की जरुरत का 85 फीसदी फ्यूल करना पड़ रहा है आयात- नितिन गडकरीसाल 2070 तक कार्बन उत्सर्जन नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन करने का लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री ने कहा

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदूषण के मुद्दे को रेखांकित करते हुए संसद में कहा कि भारत में हर साल कार्बन उत्सर्जन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने इसकी मात्रा 330 मैट्रिक टन बताई है। मंत्री ने कहा कि इसे कम करने के लिए हाइड्रोकार्बन और इलेक्ट्रिक द्वारा चलित वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर साल निर्यात के रुप में 85 फीसदी फ्यूल विदेशों से लेना पड़ता है, जिसकी कुल कीमत 16 लाख करोड़ रुपये हैं। उन्होंने कहा अभी सरकार के लिए आर्थिक और प्रदूषण स्तर पर यह काफी गंभीर समस्या बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्बन डाइऑक्साइड में लगातार हो रही बढ़ोतरी बेहद चिंता का विषय है। यह बढ़ोतरी ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से ज्यादा हो रही है। यह आंकड़ें खतरनाक है, क्योंकि अभी भी भारत को अपनी जरुरत पूरी करने के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसमें सबसे बड़े क्षेत्र पेट्रोल और डीजल के है, जिनसे कार्बन उत्सर्जन सबसे ज्यादा हो रहा है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भारत ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में 5 वें स्थान पर था, लेकिन आज अमेरिका और चीन के बाद भारत का तीसरा स्थान है। इस मामले में भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि कुल वाहनों का हिस्सा 9.91 प्रतिशत है, कारों और चार पहिया वाहनों का हिस्सा 20 प्रतिशत है। भारत सरकार और राज्य सरकार को इस क्षेत्र ने सबसे जीएसटी दिया है, इसके जरिए 4.5 करोड़ लोगों को रोजगार भी मिला है। 

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इसे देखते हुए भारत सरकार डीजल और पेट्रोल के विकल्प को ध्यान में रखते हुए फ्यूल और बायोफ्यूल का रास्ता अपना सकती है। उन्होंने बताया कि जी-20 आयोजन के दौरान भारत सरकार ने वैश्विक रुप से बायोफ्यूल के लिए प्रयास किये हैं। सरकार का मकसद भी है कि साल 2070 तक कार्बन उत्सर्जन 0 हो जाए।

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?