लाइव न्यूज़ :

मेरठ में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 23:02 IST

Open in App

मेरठ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को बुढ़ाना गेट इलाके में एक व्यापारी को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दुकान खाली कराने के विवाद में दुकान के मालिक ने घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वरुण तेवतिया (24) है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी ने पंजाबीपुरा निवासी पुनीत जैन (41) को रविवार सुबह उनकी दुकान पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घायल व्यापारी की दुकान के मालिक वरुण तेवतिया को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह पता चला कि घायल व्यापारी आरोपी का किरायेदार है तथा दुकान खाली कराने को लेकर पहले से उनके बीच विवाद था और रविवार सुबह भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया