लाइव न्यूज़ :

देश की शिक्षा प्रणाली के लिए खुशखबरी, पेशेवर डिग्री लेकर आने वालों में बढ़ रही है रोजगार की काबिलियत

By भाषा | Updated: December 10, 2019 20:48 IST

सर्वे के अनुसार एमबीए करके आये छात्र ज्यादा रोजगार के काबिल हैं। 2019 में रोजगार के काबिल प्रतिभावान छात्रों की संख्या बढ़ी और यह 47 प्रतिशत रहा जबकि 2014 में यह 33.9 प्रतिशत था।

Open in App

देश की शिक्षा प्रणाली और लाखों स्नातकों के लिये अच्छी खबर है। एक सर्वे में पाया गया है कि पेशेवर डिग्री लेकर आने वाले आधे अब रोजगार के काबिल हैं। अबतक यह कहा जाता रहा है कि पेशेवर डिग्री रखने वालों में से 70 प्रतिशत रोजगार के लायक नहीं हैं।

हालांकि सर्वे में रोजगार परिदृश्य के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। व्हीबाक्स, पीपुल स्ट्रांग और सीआईआई की इंडिया स्किल रिपोर्ट के अनुसार प्रतिभा की उपलब्धता के मामले में कुल मिलाकर सकारात्मक प्रवृत्ति है। सर्वे में शामिल 46 प्रतिशत से अधिक छात्रों को इस साल रोजगार के लायक या रोजगार लेने लायक पाया गया। जबकि 2014 में यह आंकड़ा केवल 33 प्रतिशत था।

व्हीबॉक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी निर्मल सिंह ने कहा, ‘‘2019 में रोजगार के काबिल प्रतिभावान छात्रों की संख्या बढ़ी और यह 47 प्रतिशत रहा जबकि 2014 में यह 33.9 प्रतिशत था।’’ सर्वे के अनुसार एमबीए करके आये छात्र ज्यादा रोजगार के काबिल हैं। इनमें से 54 प्रतिशत को नौकरी के लायक माना गया जबकि दो साल पहले यह 40 प्रतिशत था।

बी फार्मा, पॉलिटेक्निक, बीकॉम और बीए स्नातकों के रोगजार की काबिलियत में सुधार पाया गया। हालांकि बीटेक, अन्य इंजीनियरिंग डिग्री लेने वाले छात्रों, एमसीए, तकनीकी और कंप्यूटर संबंधित पाठ्यक्रमों से जुड़े छात्रों में रोजगार की काबिलियत में कमी आयी है।

यह सर्वे प्रतिभा प्रबंधन विशेषज्ञ व्हबाक्स के अध्ययन पर आधारित है। यह सर्वे इस साल जुलाई से नवंबर के बीच किया गया। इसमें कुल 3,500 शैक्षणिक संस्थानों के 3 लाख प्रतिभागी शामिल हुए। नौकरी पाने की क्षमता रखने वाले छात्रों के मामले में मुंबई शीर्ष स्थान पर रहा।

बेंगलुरू, नयी दिल्ली, पुणे, लखनऊ और चेन्नई शीर्ष 10 में शामिल हैं। पिछले छह साल से ये शहर शीर्ष 10 में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल और हरियाणा के मामले में गिरावट दर्ज की गयी। ये राज्य शीर्ष 10 में शामिल नहीं हो पाये।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos