लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की जनता को फ्री WI-FI देने की AAP की योजना अब भी अधर में, PWD ने बताई बताई ये वजह

By भाषा | Updated: April 30, 2018 05:13 IST

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 2018-19 के बजट में मुफ्त वाई - फाई देने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किये थे।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। दिल्ली के बाशिंदों को मुफ्त वाई - फाई देने की आप सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अब भी अधर में लटकी हुई है क्योंकि उसके लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) ने विशेषज्ञता की कमी का हवाला देकर इसे लागू करने में असमर्थता व्यक्त की है।

इसी महीने के प्रारंभ में परियोजना प्रभारी ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा था। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को इस परियोजना को लागू करना चाहिए क्योंकि उसके पास इसे क्रियान्वित करने में महारत है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 2018-19 के बजट में मुफ्त वाई - फाई देने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किये थे और यह परियोजना आईटी विभाग से लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी थी। 

एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने कहा , ‘‘हमने लोक निर्माण विभाग में शीर्ष अधिकारियों को बता दिया है कि आईटी विभाग को यह परियोजना लागू करना चाहिए क्योंकि हमें इस क्षेत्र में विशेषज्ञता नहीं है।’’ दिल्ली में मुफ्त वाई - फाई प्रदान करना आप के अहम चुनावी वादों में एक है। 

टॅग्स :वाईफाईअरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील