लाइव न्यूज़ :

संविधान सभा की मसौदा समिति का हिस्सा रहे 107 वर्षीय बुजुर्ग को कोविड-19 टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:26 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 15 मार्च भारत की संविधान सभा की मसौदा समिति का हिस्सा रहे 107 वर्षीय केवल कृष्ण को सोमवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।

वर्ष 1918 में फैले घातक स्पेनिश फ्लू के दौरान केवल कृष्ण की उम्र केवल पांच वर्ष थी। उनके बेटे अनिल कृष्ण ने यह जानकारी दी।

अनिल कृष्ण ने कहा, '' कोरोना वायरस के चलते मार्च 2020 में लगे लॉकडाउन के बाद से 107 वर्षीय केवल कृष्ण पहली बार टीका लगवाने के लिए दक्षिणी दिल्ली स्थित अपने आवास से बाहर निकले।''

उन्होंने कहा, '' लॉकडाउन के बाद से हमने उन्हें घर में ही सुरक्षित रखने का निर्णय किया था। आज, हम उन्हें कार में बैठाकर उस अस्पताल में कोविड-19 टीका लगवाने लाए, जहां 2019 में केवल कृष्ण का ऑपरेशन हुआ था। टीका लगवाने के बाद उन्हें घर ले जाया गया।''

अनिल कृष्ण ने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्हें टीका लगने के बाद कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि केवल कृष्ण ने घर वापस आकर पूजा भी की।

72 वर्षीय अनिल कृष्ण ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद हमने पिताजी से 1918 के स्पेनिश फ्लू के बारे में जानना चाहा। हालांकि, उस समय वह केवल पांच साल के थे इसलिए इस बारे में उन्हें ज्यादा याद नहीं है।''

उन्होंने बताया कि उनके पिता का जन्म चार अगस्त 1913 को जालंधर जिले के करतारपुर में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील