लाइव न्यूज़ :

अराजक तत्वों ने तोड़ी तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा, बीजेपी के एक ट्वीट से मचा है विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 11:47 IST

पिछले दिनों बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने तिरुवल्लुवर की एक भगवा कपड़े में तस्वीर ट्वीट की थी जिसको लेकर द्रविण समूहों में गुस्सा है।

Open in App

तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने क्षति ग्रस्त कर दिया है। घटना सोमवार को तमिलनाडु के पिल्लायरपति में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने तिरुवल्लुवर की एक भगवा कपड़े में तस्वीर ट्वीट की थी जिसको लेकर द्रविण समूहों में गुस्सा है। हालांकि इन दोनों घटनाओं के किसी प्रकार के आपसी संबंध की बात सामने नहीं आई है।

द्रविण समूहों ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वो तमिल कवि का भगवाकरण कर रही है। क्योंकि आम तौर पर तिरुवल्लुवर सफेद कपड़ा पहनते हैं लेकिन तस्वीर में उन्हें भगवा पहने दिखाया गया है।

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि भगवा पेंटिंग की जगह बीजेपी को तिरुवल्लुवर की रचनाएं पढ़नी चाहिए और कुछ सीखना चाहिए।

तिरुवल्लुवर एक प्रख्यात तमिल कवि हैं जिन्होंने तमिल साहित्य में नीति पर आधारित कृति थिरूकुरल का सृजन किया। उन्हें थेवा पुलवर, वल्लुवर और पोयामोड़ी पुलवर जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। तिरुवल्लुवर ने लोगों को बताया कि एक व्यक्ति गृहस्थ या गृहस्थस्वामी का जीवन जीने के साथ-साथ एक दिव्य जीवन या शुद्ध और पवित्र जीवन जी सकता है।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर