लाइव न्यूज़ :

Thane Municipal Corporation Polls 2026: बागी उम्मीदवार नितिन लांडे ने शिवसेना प्रत्याशी को विकास कार्यों का रिकॉर्ड दिखाने की दी चुनौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 11:12 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उनके बजाय सिद्धार्थ पांडे को मैदान में उतारा, जो पूर्व नगरपार्षद संजय पांडे के बेटे हैं।

Open in App

ठाणे: बागी उम्मीदवार नितिन लांडे ने कहा है कि अगर उनके प्रतिद्वंद्वी और वार्ड नंबर चार से शिवसेना के उम्मीदवार सिद्धार्थ पांडे अगर क्षेत्र में की गई किसी विकासात्मक पहल को साबित कर दें तो वह अपनी उम्मीदवारी छोड़ देंगे। लांडे 15 जनवरी को होने वाले टीएमसी चुनाव में टिकट न मिलने के कारण पिछले सप्ताह युवा सेना के कोर कमेटी सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उनके बजाय सिद्धार्थ पांडे को मैदान में उतारा, जो पूर्व नगरपार्षद संजय पांडे के बेटे हैं। इस फैसले के बाद लांडे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में लांडे ने आरोप लगाया कि संजय पांडे का संगठनात्मक गतिविधियों में बहुत कम योगदान था। 

उन्होंने आरोप लगाया, “उपमुख्यमंत्री पर एक पत्र के माध्यम से दबाव डाला गया था जिसमें टिकट न दिए जाने पर राजनीतिक परिणामों की धमकी दी गई थी।” उन्होंने कहा कि यदि योग्यता और जमीनी स्तर पर काम ही एकमात्र मानदंड होते तो स्थिति अलग होती। बागी उम्मीदवार ने कहा, “मैं शिवसेना के खिलाफ नहीं हूं, जिसने आगे बढ़ने में मेरी मदद की, न ही एकनाथ शिंदे के खिलाफ हूं, जिन्हें मैं अब भी अपना मार्गदर्शक मानता हूं। मेरी लड़ाई इस वार्ड पर थोपे गए उम्मीदवार के खिलाफ है।” 

लांडे ने दावा किया कि उन्होंने वर्षों तक क्षेत्र में युवाओं और स्थानीय निवासियों के लाभ के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके प्रतिद्वंदी सिद्धार्थ पांडे या उनके परिवार से कोई भी विकासात्मक पहल दिखा सके, तो वह तुरंत चुनावी दौड़ से हट जाएंगे। उन्होंने अपने चुनाव चिह्न 'नारियल' को शुभ मानते हुए कहा कि “हर राजनीतिक यात्रा एक नारियल चढ़ाने से शुरू होती है।” 

भाजपा में रहे संजय पांडे ने 2014 में ठाणे के ओवला-माजीवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और 2016 में अविभाजित शिवसेना में शामिल हो गए थे। वह वार्ड नंबर चार से नगरसेवक रहे और 2022 में पार्टी के विभाजन के बाद शिंदे गुट में शामिल हो गए।

इनपुट भाषा

टॅग्स :Thane Municipal Corporationमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो