लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को गोद ले ठाणे नगर निकाय: महाराष्ट्र के पार्षद

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:32 IST

Open in App

ठाणे, 28 जून शिवसेना शासित ठाणे नगर निगम के एक पार्षद ने सुझाव दिया है कि नगर निकाय उन बच्चों को गोद लें, जिनके माता-पिता में से किसी एक की या दोनों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई है।

पार्षद अशोक वैती ने ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे पत्र में कहा कि नगर निकाय के एक सर्वेक्षण के अनुसार, महाराष्ट्र में 203 बच्चे ऐसे हैं, जिनके माता-पिता में किसी एक की कोविड-19 के कारण मौत हो गई है और आठ बच्चे ऐसे हैं, जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी बच्चे हैं, जिनके संरक्षकों की भी कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है।

वैती ने कहा कि ऐसे सभी बच्चों की सुरक्षा किए जाने की जरूरत है, इसलिए नगर निकाय को ऐसे बच्चों को गोद लेना चाहिए और 18 वर्ष की आयु होने तक इन बच्चों को वित्तीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक लाभ दिए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय के महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से यह संभव हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?