लाइव न्यूज़ :

ठाणे महाराष्ट्रः हर गुजरते दिन के साथ मजबूत हो रही शिवसेना?, एकनाथ शिंदे ने कहा- हर दल के नेता प्रतिदिन हमारे साथ जुड़ रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2025 17:09 IST

शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोरोना महामारी के दौरान मैदान पर थे, जबकि कुछ लोग घर पर ही रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ठाकरे पर मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर मातोश्री से प्रशासन को संचालित करने का आरोप लगाते रहे हैं। हवाएं भले ही (बुझाने की) कोशिश करें, लेकिन शिवसेना का दीया जलता रहेगा।

ठाणे महाराष्ट्रः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना हर गुजरते दिन के साथ मजबूत हो रही है और सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। यहां ‘एकनाथ पर्व’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जून 2022 से 2024 के अंत तक मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाएं आईं, जिनमें प्रमुख ‘लाडकी बहिन योजना’ भी शामिल है, जिसके तहत ढाई लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को मासिक सहायता के रूप में 1500 रुपये मिलते हैं। शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोरोना महामारी के दौरान मैदान पर थे, जबकि कुछ लोग घर पर ही रहे।

शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अकसर कोरोना महामारी के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री ठाकरे पर मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर मातोश्री से प्रशासन को संचालित करने का आरोप लगाते रहे हैं। शिंदे ने कहा, ‘‘शिवसेना दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है और विभिन्न दलों के नेता प्रतिदिन हमारे साथ जुड़ रहे हैं। हवाएं भले ही (बुझाने की) कोशिश करें, लेकिन शिवसेना का दीया जलता रहेगा।’’

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण