लाइव न्यूज़ :

टेस्ला ने पिछले दिनों 10 फीसद कर्मियों की थी छंटनी, उनमें से एक ने कहा- 'ऐसा पता चला निष्कासन'

By आकाश चौरसिया | Updated: May 1, 2024 11:22 IST

एलन मस्क की कंपनी 'टेस्ला' पिछले कई दिनों से मार्केट में उठापटक में कंपनी को स्थिरता बनाए रखने के लिए  कंपनी ने पिछले दिनों में कर्मियों की छंटनी की थी। लेकिन, इस बीच कुछ कर्मचारियों ने अपना अनुभव शेयर किए।

Open in App
ठळक मुद्देटेस्ला से निकाले गए कर्मी ने साझा किया अनुभव अब उन्होंने बताया कैसे मिला उनको इस्तीफानिको मुरिलो ने बताया कि कैसे काम के कारण कार में भी सोया

नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी 'टेस्ला' पिछले कई दिनों से मार्केट में उठापटक में कंपनी को स्थिरता बनाए रखने के लिए  कंपनी ने पिछले दिनों में कर्मियों की छंटनी की थी। लेकिन, इस बीच कुछ कर्मचारियों ने अपना अनुभव शेयर किए। ये भी बताया कि कैसे उन्हें रातोंरात नौकरी से निकाल दिया गया और अगले दिन ऑफिस में एंट्री भी नहीं मिली। 

हाल में टेस्ला ने अपनी वैश्विक कार्यबल में से 10 फीसदी कर्मियों की छंटनी कर दी थी। एएफपी के अनुसार टेस्ला ने कंपनी की ओर से ईमेल उन कर्मियों को जारी किया गया, ईवी कंपनी में नौकरियों में कटौती, तेजी से विकास का परिणाम है जिसके कारण भूमिकाओं का दोहराव हुआ। हालांकि, टेस्ला के एक पूर्व कर्मचारी, जिसे टेस्ला की नौकरी में कटौती के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था, उन्होंने लिंक्डइन पर अपना अनुभव साझा किया।

15 अप्रैल को टेस्ला की सेवाओं की समाप्ति ने निको मुरिलो को अविश्वसनीय रूप से बाहर कर दिया था। अपने हालिया लिंक्डइन पोस्ट में, मुरिलो ने कंपनी के साथ अपनी पांच साल की लंबी यात्रा का विवरण साझा किया। कभी-कभी, यात्रा में घंटों बिताने से बचने के लिए उन्होंने कार में सोना भी चुना।

निको मुरिलो ने अपने लिंक्डइन पोस्ट पर लिखकर बताया कि कंपनी ने 2023 में एक समय ऐसा भी था, जब कार में उन्हें सोना पड़ा, जिससे काम करने के लिए पहुंचा जा सके। उन्होंने कई बार तो फैक्टरी में स्नान भी किया और पार्किंग में सो गए। ब्रेक रूम में माइक्रोवेव में डिनर किया''।

कंपनी से अपने बाहर निकालने जाने पर ये भी बताया कि ये उन्हें कैसे पता चला, इसकी कहानी साझा करते हुए कहा, 15 अप्रैल को सुबह 4:30 बजे अपना लैपटॉप खोलने के बाद उन्होंने पाया कि उनका खाता इस्तीफा हो गया है। उन्होंने इसे एक सामान्य समस्या मानते हुए संकेत को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, उन्हें अंतिम संदेश सुबह 5 बजे अपना मेल चेक करने के बाद मिला।

उन्होंने कहा कि वो ईमेल काम करने के डेढ़ घंटे के बाद अपने-आप उन्हें इसका अपडेट मिलता है, जब वो चेक करते हैं, अंतत: ईमेल में लिखा, "दुर्भाग्य से परिणामस्वरूप, इस पुनर्गठन से आपकी स्थिति समाप्त हो गई है"।

जल्द ही जब उन्होंने इसके लिए अपने मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्हें अपने कई साथियों की बर्खास्तगी के बारे में पता चला। कुछ ही घंटों में, जब उन्होंने अपने बैज के साथ कंपनी में प्रवेश करने की कोशिश की, तो उन्हें नौकरी से निकाले जाने की बात कही गई।

टॅग्स :टेस्लाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया