लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने की कश्मीरी पंडित की हत्या, गोलाबारी में मृतक का भाई भी हुआ घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 16, 2022 14:00 IST

कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित सुनील कुमार को मौत के घाट उतार दिया, वहीं गोलाबारी में मृत कश्मीरी पंडित का भाई भी घायल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दीआतंकी सामूहिक कत्ल के इरादे से शोपियां के छोटेपोरा इलाके स्थित सेब बागान में पहुंचे थेहमले में आतंकियों की गोली के शिकार हुए सुनील कुमार के छोटे भाई भी बुरी तरह से घायल हो गये हैं

श्रीनगर: आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडित को अपनी गोलियों का निशाना बनाकर कश्मीर में दहशत पैदा करने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक घाटी के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की मौत के घाट उतार दिया, वहीं गोलाबारी में मृत कश्मीरी पंडित का भाई भी घायल हो गया है।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक कश्मीरी पंडित की शिनाख्त सुनील कुमार के तौर पर हुई है, वहीं गोलियों से घायल होने वाले उसके भाई का नाम पिंटू कुमार बताया जा रहा है।

घटना का विवरण देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने बताया, "आतंकवादी सामूहिक कत्ल के इरादे से शोपियां के छोटेपोरा इलाके स्थित एक सेब बागान में पहुंचे और वहां पर उन्होंने आधुनिक हथियारों से काम कर नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। जिसमें सुनील कुमार नाम का एक व्यक्ति आतंकी की गोली की शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृत सुनील कुमार का भाई पिंटू कुमार उसे बचाने के चक्कर में गोलियों के निशाने पर आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया।"

गोलीबारी के बाद आतंकी मौके से फरार हो गये वहीं घायल पिंचू कुमार को नागरिकों ने फौरन अस्पताल में दाखिल कराया। गोलीबारी के आतंक से क्षेत्र की सारे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके से सुनील के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मालूम हो कि बीते करीब एक हफ्ते से कश्मीर घाटी में आतंकियों ने नागरिकों और सुरक्षा जवानों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। बीते रविवार को नौहट्टा में आतंकियों के साथ गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी। वहीं पिछले हफ्ते ही बांदीपोरा में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की भी हत्या कर दी थी।

बीते सोमवार को भी कश्मीर में किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आतंकियों ने दो ग्रेनेड हमले किए। इनमें एक कश्मीरी पंडित और एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग जख्मी हो गए। पहला हमला बडगाम जिले के गोपालपोरा में और दूसरा श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष पर हुआ है।

हमलों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा का हिट स्क्वाड कहे जाने वाले द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। इन हमलों में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर दो अलग-अलग तलाशी अभियान चलाए हैं।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील